Home डेली न्यूज़ पुलिस बैंड ने दी देशभक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति

पुलिस बैंड ने दी देशभक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व और विजय दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के खेल मैदान में छतरपुर पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक ओर जहां पुलिस अधीक्षक ने स्कूली छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व और विजय दिवस की विस्तृत जानकारी दी, तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति दी गई।बच्चों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि वर्ष 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध में 16 दिसंबर के दिन ही पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था और इसके साथ ही बांगलादेश के स्वतंत्रता संग्राम को भी विजय मिली थी, जिसके चलते हर वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं एएसपी विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, मध्यप्रदेश गान सहित अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर आरआई पूर्णिमा मिश्रा, प्राचार्य एसके उपाध्याय, रामप्रकाश बाजपेई सहित विद्यालय का स्टाफ और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here