Home डेली न्यूज़ मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मां कर्मा देवी की जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जवाहर रोड स्थित मां कर्मा देवी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ किया गया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चौक बाजार और छत्रसाल चौराहा से होकर पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में साहू समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों और नगरवासियों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here