Home डेली न्यूज़ पति से परेशान महिला ने खाया जहर, जिला अस्पताल के आईसीयू में...

पति से परेशान महिला ने खाया जहर, जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 अयोध्या बस्ती महोबा रोड की रहने वाली एक युवती ने ससुराल पक्ष से मिल रही प्रताडऩा से तंग आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद महिला की हालत बेहद गंभीर हो गई है और उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गीता साहू (25) पुत्री मनोज साहू, निवासी अयोध्या बस्ती ने रविवार सुबह करीब 9 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट कर उपचार शुरू किया। महिला वर्तमान में आईसीयू में भर्ती है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।महिला के पिता मोहन साहू ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि गीता की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व रमेश साहू पुत्र बाबूलाल साहू, निवासी वार्ड नंबर 1 बड़ा मलहरा, थाने के पीछे से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले बेटी को लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। इस संबंध में पहले भी कोतवाली थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज की जा चुकी है।घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली टीआई अरविंद दांगी पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद लंबे समय से चल रहा था और इस संबंध में पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। अब महिला द्वारा जहर खाने की घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here