
छतरपुर। आपका विधायक-आपके द्वार अभियान के तहत गुरुवार को छतरपुर विधायक ललिता यादव ने वार्ड नंबर-28 में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जाना। वार्ड भ्रमण के दौरान लोगों ने विधायक को जो-जो समस्यायें बताईं उनमें से ज्यादातर समस्याओं का उन्होंने अधिकारियों को फोन लगाकर त्वरित निराकरण कराया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने वार्ड के जैन मंदिर के पास व्याप्त समस्या का त्वरित निराकरण कराया। भ्रमण के दौरान विधायक के साथ एसडीएम अखिल राठौर, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह मोनू मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी विधायक ने इसी तरह से शहर भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का निदान कराया था। उन्होंने कहा है कि वे पूरे शहर का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराएंगी।









