छतरपुर। बीती रात वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही 40 क्विंटल खैर लकड़ी और तीन मोटरसाइकिलें जप्त की हैं। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर वन मंडलाधिकारी छतरपुर सर्वेश सोनवानी के नेतृत्व में वन परिक्षेत्राधिकारी बुद्ध सेन कोल और उनकी टीम ने ग्राम खरका में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही लगभग 40 क्विंटल खैर लकड़ी, जिसकी बाजार कीमत 4 से 4.5 लाख रुपये आंकी गई है, को जप्त किया गया। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल हो रही तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। कार्रवाई में वनरक्षक देवेंद्र अहिरवार, राजकुमार प्रजापति, पवन कुमार शर्मा, प्रकाश नारायण पांडेय, पुष्पेंद्र वर्मा, शासकीय वाहन चालक राकेश कुशवाहा और प्रमोद अवस्थी शामिल रहे।










