Home डेली न्यूज़ जटाशंकर के पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,...

जटाशंकर के पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, खजुराहो के दो युवक गंभीर घायल

14
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जटाशंकर के निकट एक सड़क हादसे में खजुराहो के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल सूरज अहिरवार और करण अहिरवार खजुराहो के निवासी हैं और वे अपने दोस्त की जटाशंकर में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से बिजावर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में दोनों घायल छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है।परिवार और स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक शादी के उत्सव में शामिल होने के लिए उत्साहित थे, लेकिन रास्ते में यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चार पहिया वाहन के चालक तथा वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here