Home डेली न्यूज़
68
0
Jeevan Ayurveda


बमीठा। थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुरा में शुक्रवार को एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया गया है कि हरपुरा निवासी नन्नी बाई रजक और जनपद सदस्य प्रकाश कुशवाहा के बीच चल रहे विवाद के दौरान शुक्रवार को पटवारी और राजस्व निरीक्षक जमीन की नपती के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रकाश कुशवाहा और उसके समर्थकों ने रजक परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस झड़प में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं, घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मामला बमीठा थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here