Home डेली न्यूज़ 10 दिव्य श्री राम मंत्रजप महायज्ञ 21 से

10 दिव्य श्री राम मंत्रजप महायज्ञ 21 से

32
0
Jeevan Ayurveda

सुबह नाम जप, शाम को होगी भक्तमाल कथा1

छतरपुर। आगामी 21 दिसंबर से श्री राम मंत्र जप महा अनुष्ठान का 10 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। चित्रकूट धाम से आ रहे पूज्य संत उर्मिला दास महाराज के सानिध्य में श्री राम मंत्र जप अनुष्ठान का आयोजन होगा। सुबह 7 से 9 तक जप विधान और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भक्तमाल की कथा होगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है। विधिपूर्वक नाम मंत्र जप करने वाले साधकों में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किए जाएंगे।जानकारी के मुताबिक श्री राम मंत्र जप अनुष्ठान व सीताराम जप का वृहद कार्यक्रम शहर के सिद्ध क्षेत्र श्री हनुमान टोरिया प्रांगण में 21 दिसंबर से आयोजित होने जा रहा है। लोक और परलोक सुधारने के लिए इस तरह के अनुष्ठान में अवश्य शामिल होना चाहिए। वैसे तो लोग अपने अनुसार मंत्र का जाप करते हैं लेकिन जब किसी संत के सानिध्य में मंत्र का जाप विधिपूर्वक किया जाता है तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। जानकारी में बताया गया कि जिसने मंत्र दीक्षा नहीं ली वह सीताराम नाम का जाप कर सकता है। 29 दिसंबर को पूरे दिन मंत्र जाप होगा। शाम के वक्त मटकोर लीला व सीताराम विवाह संपन्न होगा। 30 दिसंबर को हवन पूजन के साथ 10 दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण होगा। अनुष्ठान में भाग लेने वाले साधक अपने साथ आसनी व पंचपात्र अवश्य लेकर 21 दिसंबर को शुबह 6:30 हनुमान टोरिया में उपस्थित हो।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here