Home डेली न्यूज़ तस्करों से 9 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

तस्करों से 9 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

107
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।सटई थाना पुलिस को विगत रात्रि गश्त के दौरान श्रीवास्तव ढावा अमरौनिया रोड पर अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। बिजाबर और सटई पुलिस की संयुक्त टीम ढावा पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। विधिवत ईको स्पोर्ट ब्लैक कलर की गाड़ी नम्बर एचआर 26 सीजे 1203 तलाशी लेने पर बोनट में इंजन के पास से 9 पैकेट टेप लगी हुई में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा 9 किलो 126 ग्राम से अधिक मशरूका कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए से अधिक बरामद की।गांजा तस्कर पंकज पिता अशोक कुमार उदेनिया निवासी वार्ड नं 10 उरई जिला जालौन एवं संदीप कुमार उर्फ भूरे तिवारी पिता मथुरा प्रसाद निवासी किरवाहा जिला जालौन को गिरफ्तार किया गया एवं दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना सटई में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजावर डीएसपी हर्ष राठौर, उनकी टीम तथा थाना सटई से टीआई रूपनारायण पटेरिया, एसआई तिलक सिंह, एएसआई जितेन्द्र पांडे प्रधान आरक्षक हनुमानदीन ,बाबूराम ,बृजेंद्र गुप्ता आरक्षक सुरेंद्र, अजय, रामकुमार, राहुल, अमित नायक, कविता का सराहनीय योगदान रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here