Home डेली न्यूज़ ग्राम हमा में पुलिस ने पकड़ी 22 पेटी अवैध शराब

ग्राम हमा में पुलिस ने पकड़ी 22 पेटी अवैध शराब

65
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम हमा में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। एक घर में विधिवत तलाशी ली गई, अवैध शराब पाई गई। 22 पेटी अवैध शराब मात्रा करीब 198 लीटर कीमत करीब सवा लाख रुपये बरामद की गई। अवैध शराब में संलिप्त आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक संदीप तोमर, राजेंद्र बागरी, शैलेंद्र सिंह, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम, महिला आरक्षक रोली सिंह की भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here