Home डेली न्यूज़ मारपीट करने वालों को पुलिस ने 2 घंटे में पकड़ा

मारपीट करने वालों को पुलिस ने 2 घंटे में पकड़ा

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गत रोज राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम घोडा़पुरवा में दो युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। पीडि़त द्वारा थाने में शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने महज 2 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राजनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर थाना में मारपीट करने वाले दीना पाल और भूपत पाल दोनों निवासी घोड़ापुरवा के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) और 324(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस टीम ने 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लाठी भी जप्त की गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here