Home डेली न्यूज़ खजुराहो में चलाया गया सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान

खजुराहो में चलाया गया सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान

41
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। नगर परिषद द्वारा शासन के स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर.के निर्देशन में नपअध्यक्ष अरूण अवस्थी तथा सी.एम.ओ.बसंत चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नप अमले द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में साफ सफाई अभियान चलाया गया। नगरवासियों को स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के लिए जागृत किया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत नगर के मुख्य मार्गो के साथ मलीन बस्तियों की साफ सफाई करवाई गई साथ ही नालियों की सफाई, सेल्फी पॉइंट की सफाई हुई। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर के सभी स्थानों की साफ सफाई रखना अनिवार्य रहता है। सी.एम.ओ.बसंत चतुर्वेदी के अनुसार इस बार प्रयाश करेंगे कि खजुराहो को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली रैंक मिले।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here