Home डेली न्यूज़ साले के विवाह में जीजा के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

साले के विवाह में जीजा के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

33
0
Jeevan Ayurveda

डेढ़ दर्जन बाराती जख्मी, खजुराहो थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना

छतरपुर। खजुराहो थाना अंतर्गत आने वाली अकौना चौकी क्षेत्र के ग्राम धवाड़ में विवाह समारोह चल रहा था इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर दूल्हे के जीजा सहित लगभग डेढ़ दर्जन बाराती जख्मी हो गए। चूंकि दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से घायल हुआ था, इसलिए उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बमीठा अंतर्गत आने वाली चंद्रनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम सूरजपूरा निवासी विनोद आदिवासी का विवाह ग्राम धवाड़ में तय हुआ था। 10 जुलाई को धूमधाम से बारात धवाड़ पहुंची जहां विवाह की रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हो रही थीं। गुरूवार की सुबह के वक्त विनोद की भांवर पड़ रहीं थीं और आसपास बाराती बैठे हुए थे, तभी तेज गर्जना के साथ विवाह स्थल पर आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर विनोद का जीजा मोहन पुत्र सोहन आदिवासी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लहर थाना किशनगढ़ सहित करीब डेढ़ दर्जन बाराती जख्मी हो गए। चूंकि जीजा मोहन आदिवासी की हालत गंभीर थी इसलिए उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वहां से तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन जब तक मोहन जिला अस्पताल पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी। वहां जैसे ही गांव में यह जानकारी पहुंची वैसे ही खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here