
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिपौरा निवासी गणेश कुशवाहा की 31 वर्षीय पत्नी रजनी गुरूवार की सुबह नहाने के लिए कुएं पर जा रही थी, तभी रास्ते में एक जहरीले सर्प ने उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने गणेश को फोन लगाकर सूचना दी। सूचना मिलते ही गणेश मौके पर पहुंचा और पत्नी को उठाकर सीधे जिला अस्पताल ले आया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। समय पर इलाज मिल जाने के कारण रजनी की हालत में सुधार बताया गया है।









