
3 वर्ष से संचालित राम बैंक में 40 करोड़ से अधिक राम नाम का हो चुका है संग्रह
छतरपुर। संसार में सभी लोग कुछ न कुछ संग्रह करते रहते है। कुछ लोग पैसों का संग्रह करके बैंकों मे जमा कराते है तो कुछ लोग ऐसे भी है जो भक्ति, आस्था एवं साधना के माध्यम से राम नाम लिखकर भी संग्रह करते है। ऐसे ही संग्रह के लिए एक राम नाम बैंक शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी पवन मिश्रा एवं श्रीमती बरखा मिश्रा द्वारा संचालित किया जा रहा है। उनके अनुसार इस बैंक को खोलने की प्रेरणा उन्हे कोरोना काला में मिली और उन्होंने अपनी माताजी से आशीर्वाद लेकर इस बैंक को प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि इसको खोलने के लिए प्रारम्भ में 1 करोड़ राम नाम के संग्रह के साथ इसे खोलने का संकल्प किया था परन्तु लोगों में इस ओर, रुक्षान व प्रयास से देश के विभिन्न स्थानों से करीव एक करोड 80 लाख राम नाम के संग्रह के साथ इसको प्रारम्भ किया गया जो निरन्तर विगत तीस वर्षों से संचालित किया जा रहा है और अभी तक 40 करोड़ से भी अधिक राम नाम का संग्रह हो चुका है। लोग निरन्तर यहाँ आकर अपने लिखे हुये राम नाम का संग्रह कराते रहते है।ऐसे ही एक राम नाम संग्रहकर्ता श्रीमती राजकुमारी शर्मा पत्नी सी के शर्मा प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर बताती है कि वे भी विगत 6 वर्षो से राम नाम लिखती चली आ रही है और इसको लिखने से उन्हें आत्मशक्ति मिलती है एवं जीवन मे सरलता एव सहजता आती है। उनके द्वारा भी यहाँ आकर 21 लाख से अधिक राम नाम का संग्रह जमा कराया गया। इस अवसर पर राम बैंक संचालक पवन मिश्रा एवं उनकी पत्नी श्रीमती द्वारा श्रीमती राजकुमारी शर्मा को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।









