Home डेली न्यूज़ छतरपुर के नरसिंह मंदिर में होगी श्रीमद् भागवत कथा

छतरपुर के नरसिंह मंदिर में होगी श्रीमद् भागवत कथा

154
0
Jeevan Ayurveda

भागवताचार्य सुदर्शनशरण महाराज ने किया निरीक्षण

छतरपुर। छतरपुर के कलेक्टर बंगले के समीप स्थित नरसिंह मंदिर में 22 अगस्त से श्रीमद् भागवत कथा, महारूद्राभिषेक और पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विशाल धार्मिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उक्त संपूर्ण आयोजन वृंदावन धाम के प्रख्यात भागवत आचार्य महंत सुदर्शन शरण महाराज के सानिध्य में होगा। उनके स्थानीय शिष्य मंडल की ओर से कमलेश चौबे व प्रवीण तिवारी ने बताया कि आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए समस्त तैयारियां की गई हैं।उक्त आयोजन के पूर्व महंत सुदर्शन शरण महाराज ने छतरपुर आकर मंदिर में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बुन्देलखण्ड में अच्छी वर्षा, सुख समृद्धि और कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस आयोजन में छतरपुर के सभी शिष्य मंडल के लोग सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बांग्लादेश की स्थितियों पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि भारत के हिन्दुओं को एकजुट होना चाहिए ताकि बांग्लादेश जैसे हालात कभी भारत में न बन सकें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here