Home डेली न्यूज़ चट्टानों के बीच पड़ा मिला नरकंकाल

चट्टानों के बीच पड़ा मिला नरकंकाल

149
0
Jeevan Ayurveda

जांच में पुलिस पुलिस, इलाके में फैली सनसनी

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कर्री में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पहाड़ी इलाके में दो चट्टानों के बीच एक नर कंकाल पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए विवेचना शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुछ ग्रामीण गांव की सिद्ध पहाड़ी पहाड़ी पर गए थे, जहां दो बड़ी चट्टानों के बीच कपड़ों में लिपटा हुआ नरकंकाल उन्हें दिखाई दिया। उक्त ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर साक्ष्य एकत्रित किए और पंचनामा कार्यवाही के बाद विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है उक्त नर कंकाल किसका है। वहीं दूसरी ओर जैसे ही कर्री गांव में नर कंकाल मिलने की खबर मैली वैसे ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
इनका कहना
ग्राम कर्री में नर कंकाल मिला है, जो कि काफी दिन पुराना है। नर कंकाल की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
अगम जैन, पुलिस अधीक्षक, छतरपुर

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here