Home डेली न्यूज़ श्री राम-जानकी मंदिर में हुआ भव्य जन्मोत्सव

श्री राम-जानकी मंदिर में हुआ भव्य जन्मोत्सव

158
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के पठापुर रोड पर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो कि 12 जून को संपन्न होगा। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास अंकित महाराज के मुखारविंद से धर्मप्रेमी भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। रविवार को कथा व्यास अंकित महाराज ने कथा के प्रसंगों का मनोहारी वर्णन किया, साथ ही भव्य कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। आयोजन समिति द्वारा भगवान की सजीव झांकी भी बनाई गई थी। कथा के पारीक्षित श्रीमती राजकुमारी-अशोक हैं, जिन्होंने शहर के धर्म प्रेमियों से आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here