
छतरपुर। शुक्रवार को फरियादी अरविन्द राजपूत उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम बिलहरी थाना नौगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात्रि करीब 8 बजे अपने भतीजे धर्मेन्द्र राजपूत के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था तभी पड़ोस में रहने वाला बृजेन्द्र उर्फ बिज्जू रजक हाथ में लाहे का बका लिए अपनी मां के साथ विवाद कर रहा था। पड़ोस में रहने के कारण मैं बृजेन्द्र को समझाने गया तो बृजेन्द्र ने मुझे मां बहिन की गालियां देते हुए मारपीट कर बका से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बृजेन्द्र ने बका उसके पेट में मार दिया जिससे वह घायल हो गया। मुझे बचाने आए मेरे भतीजे धर्मेन्द्र पर भी बृजेन्द्र ने बका से हमला कर दिया जिससे बका उसके दाहिने कंधे में लगा। चिल्लाने पर पड़ोस में रहने वाले लोग हमें बचाने आए तभी बृजेन्द्र मौका पाकर वहां से भाग गया। थाने में आरोपी के विरूद्ध धारा 307,294,323,324 का प्रकरण पंजीबद्ध कर उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचाया गया।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा टीम गठित कर आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी बृजेन्द्र उर्फ बिज्जू 35 वर्ष को 12 घंटे के भीतर बिलहरी बस स्टेण्ड से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार को भी जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।








