
छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस 02 अप्रैल को स्वास्थ्य और स्वच्छता को महत्व देते हुए विश्वविद्यालय परिसर के अंदर सभी कक्षाओं में जा जा कर गुटखा न खाने की हिदायत दी एवं कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन का ही प्रयोग करने के लिए समझाया तथा जिन कक्षाओं में डस्टबिन नहीं थे उनमें स्वयंसेवी छात्राओं ने डस्टबिन भी रखवाए। भोजन के बाद बौद्धिक सत्र भी चलाया गया जिसमें हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक वंदना शुक्ला ने ईच वन टीच वन पर अपने विचार व्यक्त किये।
चतुर्थ दिवस 03 अप्रैल को गोद ग्राम छिरावल में मतदाता जागरूकता जागरूकता रैली निकाल कर समस्त ग्रामवासियों को मतदान अधिकार एवं कर्तव्य का पालन पर मतदान की महत्ता को समझाया। भोजन उपरांत एक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम अधिकारी कु. वर्षा यादव ने इस अवसर उपस्थिति सभी ग्रामवासियों को मतदान अधिकार एवं कर्तव्य पालन पर विचार रखते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य ग्राम के मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें मतदान के महत्व से अवगत कराना है। कभी जानकारी के आभाव से तो कभी जागरूकता की कमी से कितने ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में असफल रह जाते हैं। इस दौरान मतदाताओं को अपने मत का दान करने के लिए और चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना ही हमारा और हमारे एन.एस.एस. के विशेष शिविर का उदेश्य है।
शिविर के पांचवे दिवस 04 अप्रैल को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण और विद्यार्थियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। बौद्धिक सत्र में राजनीति विज्ञान के सह प्राध्यापक विजय चतुर्वेदी ने आंतरिक शक्ति मन की एकाग्रता पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर एन.एस.एस की छात्राएँ आरती पाठक, रीति खरे, निशा यादव, महक, मोहिनी, मनीषा, प्रतिक्षा, नीलू,भारती एवं सावित्री आदि उपस्थित रहीं।








