
छतरपुर। शिवसेना द्वारा रामनवमी के दो दिन पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की महाआरती का आयोजन स्थानीय छत्रसाल चौराहे पर अमर ज्योति नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान राम की मूर्ति के समक्ष की गई।
युवा शिवसेना अध्यक्ष नीतेश तिवारी ने बताया कि अयोध्या धाम की तर्ज पर छत्रसाल चौराहे पर भगवान राम जी की प्रतिमा स्थापित है जो अयोध्या धाम में विराजे प्रभु श्रीराम जी के मूर्ति प्रदर्शित करती है। शिवसेना जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी के मार्गदर्शन में महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में शिवसैनिक एवं भक्तजन शामिल हुए साथ ही नगर के गणमान्य नागरिक वरिष्ठ पत्रकार सहित सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।








