Home डेली न्यूज़ पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया

पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया

51
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्त थाना प्रभारी को गुम/अपहृत बालक बालिकाओं कि शीघ्र ही दस्त्याबी हेतु निर्देशित किया है। इसी क्रम में 08 अप्रैल 24 को फरियादी ने चौकी लुगासी थाना नौगाँव में अपनी बच्ची उम्र 14 वर्ष का घर से बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की। थाना प्रभारी नौगाँव निरीक्षक  सतीश सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी लुगासी उप निरीक्षक बलराम यादव एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तन्त्र को सक्रिय कर 48 घण्टे के अंदर नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ पर उसके द्वारा किसी प्रकार की घटना न होना बताया गया। परिजनों द्वारा अपनी बालिका को पाकर पुलिस को धन्यबाद ज्ञापित किया गया।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here