Home डेली न्यूज़ हादसों पर लगाम लगाने सख्त हुई यातायात पुलिस

हादसों पर लगाम लगाने सख्त हुई यातायात पुलिस

27
0
Jeevan Ayurveda

शराबी वाहन चालकों पर सबसे अधिक सख्ती
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में ट्रैफिक प्रभारी वृहस्पित साकेत द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देकर नियमों का पालन करने का आग्रह किया था लेकिन जब व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह लापरवाह वाहन चालकों के भारी-भरकम चालान काटे जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा सबसे अधिक सख्ती शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दिखाई जा रही है।
यातायात प्रभारी वृहस्पित साकेत ने बताया कि बढ़ते हादसों की रोकथाम और सुव्यवस्थित यातायात के निर्देश उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से मिले हैं, जिसके परिपालन में यातायात पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से कार्यवाही और भी सख्त कर दी गई है। 1 से 6 अप्रैल तक जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर 185 चालान काटे गए हैं, जिनसे कुल 1 लाख 8 हजार रुपए के राजस्व की वसूली हुई है। उक्त कार्यवाही में 7 प्रकरण शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध हैं, जिनसे 75 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया है। स्पष्ट है कि सबसे अधिक सख्ती शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध दिखाई जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 10 हजार रुपए से अधिक का चालान काटा जा रहा है। इसके अलावा नो पार्किंग, हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात संकेत, ओवरलोड, ध्वनि प्रदूषण, नो एंट्री आदि के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी निरंतर कार्यवाही की जा रही है। यातायात प्रभारी ने बताया कि पिछले माह यानि की मार्च में कुल 611 चालान काटकर 3 लाख 57 हजार 300 रुपए का राजस्व वसूला गया था। उन्होंने बताया कि शहर के जिन प्वाइंट पर अभी तक चैकिंग नहीं की जा रही थी, उन्हें भी शुरु कर दिया गया है, जिनमें पुराना पन्ना नाका और खड़े हनुमान जी का मंदिर प्रमुख है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here