Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

टीकमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

82
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। इन दिनों अचानक दुराचरियों द्वारा नाबालिग एवं युवतियों के साथ दुराचार की घटनाओं ने लोगों की ङ्क्षचता बढ़ा दी है। पुलिस कप्तान द्वारा इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और उन्हें सख्त सजा दिए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बताया गया है कि पुलिस कप्तान के निर्देशों का पालन करने एवं संगीन मामलों पर से पर्दा हटाए जाने के मामले में चंदेरा सहित कुछ अन्य थाने ज्यादा ही सक्रियता दिखा रहे हैं। अपराधियों की धरपकड़ करने के मामले में थाना प्रभारी नीतू खटीक को लगातार कामयाबी मिलती नजर आ रही है। बीते रोज दुराचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी देव सिंह को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई आरंभ की, जिस पर पीडि़ता के परिवार सहित अन्य लोगों ने भी पुलिस के प्रयासों की सराहना की है। बताया गया है कि 22 अप्रैल 2025 को फरियादिया नें रिपोर्ट लेख कराई कि 20 अप्रैल 2025 के रात करीब 11:30 बजे देव सिंह उर्फ भज्जू यादव निवासी रोहतेलन नीचे का खिरक महेबा चक्र 1 खड़ा था। जो अचानक से मेरे घर के अंदर आ गया और कमरे के दरबाजे की कुंडी बंद कर दी और मेरा मुँह बंद करके मुझसे बोला यदि चिल्लाई तो तुझे जान ने खत्म कर दूंगा, फिर देव सिंह उर्फ भज्जू यादव ने जबरजस्ती जमीन पर पटक कर मेरे साथ जबरजस्ती बलात्कार किया। फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 75/25 धारा 332 (बी), 64, 351 (3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीतू खटीक द्वारा थाना स्टाफ की मदद से प्रकरण के आरोपी की तलाश हेतु टीमें गठित कर मिलनें के संभावित स्थानों पर दबिश दी, जो आरोपी देव सिंह उर्फ भज्जू यादव पिता नारायण दास यादव उम्र 47 वर्ष निवासी रौतेलन खिरक महेबा चक्र 01 थाना चंदेरा को मौखरा मंदिर ग्राम जेवर के पास से 11 मई 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीतू खटीक, उप निरीक्षक दयाराम चक्रवर्ती, सउनि करन सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश शर्मा, आरक्षक योगेन्द्र, गणेश, वीरन, अरुण, हृदेश, मोहित, भारतेन्द्र, राजेश, राहुल टिकरया, महिला आरक्षक अंकिता, महिला आरक्षक सुनीता, महिला आरक्षक रुचि, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक चालक अरविन्द की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी नीतू खटीक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक ओर जहां नगर सहित आसपास के इलाकों में अवैध शराब, जुआ, सट्टा आदि रोकने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है, वहीं दूसरी ओर पुलिस को चकमा देकर फरार चले आ रहे आरोपियों को हिरासत में लिए जाने से लोगों को राहत मिली है। उन्होने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्या नहंी जाएगा। अगर इलाके में किसी प्रकार का अपराध होता है, तो पुलिस अपराधी तक पहुंचने में देर नहीं लगाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here