
हरपालपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने जा रहे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बुंदेलखंड के प्रख्यात कवि हरपालपुर निवासी पद्मश्री डॉ. अवधकिशोर जडिय़ा को आमंत्रित किया गया है। उत्तरप्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 17 जनवरी को डॉ. जडिय़ा काव्य पाठ करेंगे।डॉ. जडिय़ा को आमंत्रण मिलने के उपरांत उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की पवित्र रज को सिरोधार्य करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ हैं जिसके लिए उनका मन पुलकित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पद्मश्री डॉ. अवधकिशोर जडिय़ा ने बुंदेली भाषा के साथ-साथ ब्रज और हिंदी भाषा में काव्य रचनाएं की हैं। वे अब तक देश के कई विख्यात मंचों पर काव्य पाठ कर चुके हैं।








