Home डेली न्यूज़ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

52
0
Jeevan Ayurveda

भगवान भक्तो के संकट हरने किसी न किसी रुप में जरूर आते है: वेदांत महाराज
महाराजपुर। नगर के प्राचीन माँ काली मंदिर प्रांगण मे वृन्दावन धाम से आये पं वेदांत शास्त्री जी महाराज की मधुर वाणी से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भया जय कन्हैया लाल की, बधाई हो बधाई भजनों के साथ झूम उठे। वहीं श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर मक्खन मिश्री के प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया। माँ काली मंदिर में  चल रही कथा में कथा व्यास पं वेदांत जी महाराज ने कहा कि जीवन में जब भी भगवत नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो, उससे विमुख नहीं होना चाहिए। भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि जब जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं। विभिन्न प्रसंगों पर कथा सुनाते हुए कृष्ण जन्म की कथा के पूर्व वामन अवतार, भक्त प्रह्लाद और भगवान राम के अवतार की लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श स्थापित किया है, वह आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलाई। श्री कृष्ण जन्म की सुंदर झांकी भी निकाली गई  कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला श्रद्धालु खुशियों से झूमते नजर आए श्रद्धालुओं के सुंदर भजनों से गूंज उठा।
9 मई को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी कथा
प्राचीन मां काली मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन विशाल भंडारे के साथ 9 मई को किया जाएगा जिसमें भंडारे से पूर्व 8 मई को मां काली मंदिर में विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया जायेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here