Home डेली न्यूज़ ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नैतिक बच्चों की इनर ब्यूटी को समर कैंप से निखारने...

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नैतिक बच्चों की इनर ब्यूटी को समर कैंप से निखारने का प्रयास

52
0
Jeevan Ayurveda

जीवन में खेलों से होगा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास
छतरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नौगांव सेवा केंद्र द्वारा 3 मई से 7 मई तक सुबह 8:30 बजे से 12 तक बच्चों के नैतिक, आध्यात्मिक शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए एक समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप का नाम एबीसीडी से शुरू किया गया है ए- माना आओ, बी-माना बनाएं, सी- चमकती, डी-माना दुनिया अर्थात आओ बनाएं चमकती दुनिया।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छतरपुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके शैलजा बहन ने बताया कि इस कैंप द्वारा बच्चों कि इनर ब्यूटी को बढ़ाना ताकि बच्चे आंतरिक रूप से सुंदर बनें आज हम डॉक्टर बनना चाहते हैं, इंजीनियर बनना चाहते हैं, पुलिस वाला बनना चाहते हैं लेकिन हम एक अच्छा डॉक्टर, अच्छा इंजीनियर, अच्छा पुलिस वाला, एक अच्छा इंसान कैसे बने। इसके लिए डिवाइन वैल्यूज का हमारे जीवन में समावेश होना बहुत आवश्यक है।
साथ ही बच्चों को थैंक यू करने का महत्व भी समझाया गया कि वह भगवान का थैंक्स करें, अपने टीचर्स का थैंक्स करें, अपने माता-पिता का थैंक्स करें और इसके लिए बच्चों ने बहुत सुंदर थैंक यू काड्र्स बनाएं। इस आयोजन के अंतर्गत अंतिम दिन 7 मई शाम 5:30 बजे नौगांव राजा पेट्रोल पंप पर बच्चों के अंदर की प्रतिभा को निखारने के लिए उनके द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here