Home डेली न्यूज़ रामनवमीं महोत्सव की रूपरेखा तय, शुरु हुई तैयारियां

रामनवमीं महोत्सव की रूपरेखा तय, शुरु हुई तैयारियां

33
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। आगामी श्रीराम जन्मोत्सव पर्व पर नगर में होले वाले भव्य आयोजन के संबंध में रामबाग मंदिर आश्रम परिसर में रामभक्तों की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की भव्य बनाने के बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसी के साथ आयोजन की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने बताया कि भगवान श्री राम का जन्मोत्सव नगर में उल्लासपूर्ण वातावरण में विशाल और भव्य रूप में मनाया जाना है। समिति के सदस्यों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। राम नवमी के दिन नगर में नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस हेतु नगर में साज-सज्जा और दरबार सजाने का कार्य शुरु हो कर दिया है। इस वर्ष शोभायात्रा में श्री राम दरबार, शिव दरबार, श्री राधा-कृष्ण दरबार, श्री विष्णु दरबार, घोड़े, अखाड़े, भजन-कीर्तन मंडलियां, मातृ शक्ति का डांडिया नृत्य, और ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बैठक में सत्यपाल यादव, प्रह्लाद अग्रवाल, भरत अग्रवाल, ललित अग्रवाल, बिहारी कुशवाहा, अंसुल पाठक, ब्रजकिशोर पटैरिया, दीपू शर्मा सहित बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here