
रसूखदार दुकानदारों पर की गई मेहरबानी
छतरपुर। पन्ना नाका स्थित पुलिस लाइन रोड नगर पालिका सीएमओ बंगले के आसपास बनी 12 सरकारी लीज की दुकानों का अतिक्रमण हटाने सभी दुकानदारों को कुछ दिन पूर्व नोटिस दिया गया था। जिसके चलते आज नगर पालिका ने मात्र दिखावा करते हुये अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। केवल 2 दुकानों के बाहर लगे बोर्ड उखाड़कर द्वेषपूर्ण भावना के तहत कार्यवाही की और बाकी सभी दुकानों के टीनशेड बोर्ड परमानेंट स्थाई जमे रहे, हाथ ठेला भी छोड़ दिये गए। नगर पालिका की कार्यवाही गलत और अनुचित है। अतिक्रमण की कार्यवाही सभी दुकानदारों पर समान रूप से होना चाहिए थी। नगरपालिका कर्मचारियों से बाकी दुकानों का अतिक्रमण हटाने कहा गया तो मेरी मर्जी कहकर चले गए।








