Home डेली न्यूज़ यूपीएससी परीक्षा में चयनित आशुतोष मिश्रा का विद्यालय द्वारा घर जाकर किया...

यूपीएससी परीक्षा में चयनित आशुतोष मिश्रा का विद्यालय द्वारा घर जाकर किया गया स्वागत

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिंचाई कॉलोनी छतरपुर के पूर्व छात्र आशुतोष मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा 2024 में 198 रैंक हासिल कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। आशुतोष की उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत खरे, प्रधानाचार्य जवाहरलाल तिवारी एवं राजेंद्र सक्सेना सहित समस्त स्टाफ एवं कक्षा आठवीं तक के भैया बहनों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें पुष्प हार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मैं कक्षा एक से आठवीं तक सरस्वती शिशु मंदिर सिंचाई कॉलोनी में पढ़ता रहा। विद्यालय में आयोजित होने वाली बौद्धिक प्रतियोगिता, विज्ञान प्रतियोगिता, गीता पाठ, एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताओं का लाभ मुझे इस परीक्षा के साक्षात्कार में बहुत सहयोगी रहा। निश्चित रूप से शिशु मंदिर द्वारा दिए गए संस्कार मेरे जीवन की इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान हैं। विद्यालय परिवार के साथ उन्होंने अपने बहुत से अनुभव साझा किया एवं भैया बहनों को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उक्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी जयेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here