छतरपुर। शहर के पावन हनुमान टौरिया पर विगत 8 माह से प्रत्येक मंगलवार को लगातार सम्पन्न हो रही महाआरती का आयोजन आज भी भक्ति और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर द्वारा विधिवत महाआरती कराई गई।महाआरती के उपरांत सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का सामूहिक वाचन हुआ, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया।कार्यक्रम में छतरपुर की स्टार कलाकार व फि़ल्म जगत की बाल कलाकार माही सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। माही सोनी ने सनातन धर्म पर भाव-विभोर कर देने वाला संदेश देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति, आस्था और परंपराएं ही भारत की पहचान हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।इस अवसर पर रामबाबू सिंह परिहार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।










