Home डेली न्यूज़ सिविल सोसाइटी ने साक्षी सोनी को किया सम्मानित

सिविल सोसाइटी ने साक्षी सोनी को किया सम्मानित

64
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के एक सामान्य परिवार से निकलकर न्यायाधीश के पद तक पहुंचे उत्कर्ष राज सोनी की पत्नी श्रीमती साक्षी सोनी ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से एक बार फिर छतरपुर का नाम रोशन किया है। महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय में विधि संकाय से प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने पर छतरपुर सिविल सोसाइटी ने उन्हें भव्य सम्मानित किया।इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदय की उपस्थिति में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्राप्त गोल्ड मेडल के लिए साक्षी सोनी को विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय छतरपुर सिविल सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में सिविल सोसाइटी के संयोजक शंकर लाल सोनी (चरण पादुका स्वतंत्रता संग्राम), पंकज जैन (महर्षि विद्या मंदिर एवं मानवाधिकार प्रशासनिक संस्थान), बार संघ अध्यक्ष शिवविजय सिंह चौहान, सुधीर जैन (एमडी सन्मति स्कूल), प्रकाश मिश्रा (सहायक प्रबंधक विनय सोनी विधिक सेवा प्राधिकरण), अधिवक्ता जे.के. आशू, शिवविजय सिंह परिहार (एमडी ग्लोरियस स्टार स्कूल) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सम्मान समारोह में साक्षी सोनी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा, महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। शिक्षा और सशक्तिकरण से वे न केवल खुद को बल्कि पूरे परिवार और समाज को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं। उनका यह संदेश युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बना।छतरपुर सिविल सोसाइटी के संयोजक शंकर लाल सोनी ने बताया कि साक्षी सोनी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे जिले की बेटियों के लिए एक मिसाल है। संस्था ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित कर सामाजिक प्रेरणा देने का कार्य करती रहेगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here