
छतरपुर। 4 साल पहले हुई एक लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी सटई थाना पुलिस के हाथ लगा है, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की है। सटई थाना प्रभारी निरीक्षक परशुराम डाबर ने बताया कि पुलिस के निर्देशन में आचार संहिता के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सटई के बस स्टैंड से पकड़े गए आरोपी का नाम अरविंद सिंह उम्र 23 साल निवासी मरघटियाऊ पहाडिय़ा छतरपुर है, जिसके विरुद्ध सटई थाना में लूट का अपराध पंजीबद्ध है। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा 14 दिसंबर 2023 को आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया था। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा पड़रिया चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह जादौन, आरक्षक अंकित पुरोहित, आरक्षक महेंद्र एवं जितेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।








