Home डेली न्यूज़ बाइक सवार को लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

बाइक सवार को लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

22
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले दिनों लवकुशनगर थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा बाइक सवार युवक के साथ 20 हजार रुपए की लूट की गई थी। फरियादी की शिकायत पर लवकुशनगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों के कब्जे से पुलिस को लूट की आधी रकम मिली है, जबकि शेष रकम आरोपियों द्वारा खर्च कर दी गई है।लवकुशनगर थाना प्रभारी निरी. परशुराम डाबर ने बताया कि चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम बछौन निवासी इन्द्रपाल कुशवाहा के साथ मड़वा तिराहे पर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट की थी। इंद्रपाल की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए और विवेचना के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संदिग्धों ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लुटेरों ने अपने नाम कपिल राजपूत उम्र 20 साल, अजीत राजपूत उम्र 22 साल दोनों निवासी श्रीधर कालोनी सटई रोड छतरपुर और फिरोज खान उम्र 22 साल निवासी ग्राम बगमऊ बताए हैं। तनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट के 10 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जबकि लूट की शेष राशि 20 हजार आरोपियों द्वारा खर्च कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अजीत के ऊपर छतरपुर के सिविल लाइन थाना और कपिल के ऊपर बमीठा थाना में एक-एक अपराध पहले से दर्ज है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here