Home डेली न्यूज़ दिखाने की लिए टाइल्स की दुकान, भीतर चल रहा गुटखा का कारोबार

दिखाने की लिए टाइल्स की दुकान, भीतर चल रहा गुटखा का कारोबार

96
0
Jeevan Ayurveda

प्रशासन की टीम ने मारा छापा, भरे सेम्पल
छतरपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत सागर रोड में एक टाइल्स की दुकान के पिछले हिस्से में अवैध रूप से चल रहे गुटखा व्यवसाय पर प्रशासन ने छापामार कार्यवाही की। यहां से सेम्पल लिए गए हैं जिनकी जांच होगी। वहीं जीएसटी सहित अन्य विभागों को भी बुलाकर जांच करवाई जा रही है।
छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि सागर रोड में अग्रवाल मार्बल्स के यहां छापामार कार्यवाही की गई है। अवैध रूप से सुगंधित सुपारी गुटखा, तंबाकू आदि बनाने का काम चल रहा था। मौके पर पहुंचकर सेम्पल लिए गए हैं। मौके पर जो सामग्री मिली है वह प्रथम दृष्टया अमानक नजर आ रही है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि जीएसटी विभाग सहित अन्य विभागों को भी जांच करने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि मारबल की दुकान की आड़ में अवैध रूप से गुटखा, सुगंधित सुपारी एवं तंबाकू की पैकिंग की जाती रही है। राठ के रहने वाले राजू गुप्ता द्वारा यह फैक्ट्री संचालित किए जाने की जानकारी बतायी जा रही है। एसडीएम ने बताया कि जो दस्तावेज दिखाए गए हैं वे पर्याप्त नहीं है इसलिए बारीकी से जांच की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here