Home डेली न्यूज़ पशु प्रेमी पर डंडों से हमला, वीडियो वायरल

पशु प्रेमी पर डंडों से हमला, वीडियो वायरल

183
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती रात शहर के हटवारा इलाके में एक पशु प्रेमी पर दो लोगों ने हमला कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाद तब शुरू हुआ जब पीडि़त पशु प्रेमी एक कुत्ते को पिटाई से बचाने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरु की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के मेला जलविहार से गुब्बारे बेचकर लौट रहे 60 वर्षीय रामकिशोर राजपूत निवासी सीताराम कॉलोनी पर हटवारा के पास एक कुत्ते ने हमला कर दिया था और अपने बचाव में रामकिशोर कुत्तों को पत्थर मार रहा था। कुत्ते को पिटता देख स्थानीय पशु प्रेमी बल्लू चौरसिया ने रामकिशोर को रोका और इसके बाद दोनों के बीच वाद-विवाद होने लगा। इसी बीच मौके से गुजर रहे फूड मंत्रा रेस्तरां के संचालक प्रशांत रावत और उनके छोटे भाई सिद्धार्थ रावत रुक गए और रामकिशोर की ओर से बल्लू के साथ विवाद करने लगे। वाद-विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक जा पहुंची। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रशांत और सिद्धार्थ मिलकर पशु प्रेमी बल्लू चौरसिया को पीट रहे हैं। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि प्रकरण में एक व्य?क्ति पर मामला दर्ज कर, विवेचना की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here