Home डेली न्यूज़ आरटीओ के निर्देश पर ऑटो चालकों पर की गई चालानी कार्यवाही

आरटीओ के निर्देश पर ऑटो चालकों पर की गई चालानी कार्यवाही

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। परिवहन आयुक्त और कलेक्टर के निर्देश पर शहर के विभिन्न मार्गों पर नियम विरुद्ध चल रही ऑटो पर आरटीओ विक्रम जीत सिंह कंग के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में दस्तावेजी कमी एवं ओवरलोड पाये जाने पर 29 ऑटो को ज़ब्त कर आरटीओ कार्यालय में रखा गया है।आरटीओ विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि परिवहन आयुक्त और जिला कलेक्टर की मंशा के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने वाहन संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई भी खिलवाड़ किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसलिये दस्तावेज पूर्ण करवाकर निर्धारित संख्या में ही यात्रियों को बैठाएं। कार्यवाही के दौरान आरटीओ चेकपॉइन्ट छतरपुर-1 से मनीष खरे, आरटीओ कार्यालय से फराज खान, प्रवीण त्यागी और नगर सैनिक यासीन खान, सतीश शुक्ला, रामलखन सोनकिया, देवेन्द्र प्रताप सिंह, ग्यासी पटेल आदि शामिल

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here