Home डेली न्यूज़ ललिता यादव ने सांसद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

ललिता यादव ने सांसद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह द्वारा बिना नाम लिए छतरपुर-टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे, वहीं रविवार को छतरपुर विधायक ललिता यादव ने भी सांसद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है। मीडिया से बात करते हुए विधायक ललिता यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि मानवेन्द्र सिंह द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वे काफी हद तक सच हैं। सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार को अपने प्रतिनिधि घोषित करने से पहले इसकी जांच करना चाहिए थी कि वे किसे जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद ने ऐसे लोगों को अपना प्रतिनिधि बनाया है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में काम किया और पोलिंग बूथ पर बतौर कांग्रेसी एजेंट मौजूद रहे। इतना ही नहीं विधायक ललिता यादव ने यह भी कहा कि सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार का अपनी लोकसभा क्षेत्र के किसी भी विधायक के साथ सामंजस्य नहीं है जिस कारण से सभी विधायक उनसे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. वीरेन्द्र कुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और चुनाव में विजय दिलाने के लिए सभी विधायकों ने जी जान से मेहनत की है लेकिन उनके द्वारा पार्टी विरोधी लोगों को प्रतिनिधि बनाए जाने से हम दुखी हैं। रविवार को भाजपा कार्यालय में सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल न होने के सवाल पर ललिता यादव ने कहा कि उन्हें बैठक में बुलाया गया था लेकिन कुछ आवश्यक कार्यों के चलते वे बैठक में शामिल नहीं हुई हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here