Home डेली न्यूज़ पुण्यतिथि पर वृद्धजनों की सेवा कर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर वृद्धजनों की सेवा कर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृपाल चौरसिया की अर्धांगनी स्वर्गीय श्रीमती हीरा देवी चौरसिया की प्रथम पुण्यतिथि पर गत रोज उनके परिवार जनों ने शहर के दर्शना वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों को भोजन कराते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती हीरा देवी चौरसिया की प्रथम पुण्यतिथि पर वृद्धजनों की सेवा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके नाती टैक्स प्रैक्टिसनर एसोसिएशन के ओमकार चौरसिया, एडवोकेट निरंकार चौरसिया, शुभम, कुहु, सीए शिवा, मुकेश, अनुज टिकरया, प्रपौत्र अनमोल, प्रांजल, ऋषांक, रियांश, हनु के अलावा आश्रम के दिनेश वैद्य उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here