Home डेली न्यूज़ मामूली सी बात पर पड़ोसी ने पूरे परिवार को पीटा

मामूली सी बात पर पड़ोसी ने पूरे परिवार को पीटा

27
0
Jeevan Ayurveda

महिला सहित तीन घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैंड़ी में साहू और कुशवाहा परिवार के बीच मामूली सी बात पर शुरु हुआ विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया। मारपीट में साहू परिवार की एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। साथ ही थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।कैंड़ी निवासी 30 वर्षीय भूरा साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 7 बजे उसके पिता वृंदावन साहू घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी पड़ोस में रहने वाला जम्मू कुशवाहा अपनी टॉर्च ढूंढ़ते हुए वहां आया और वृंदावन से टॉर्च के बारे में पूछा। जब वृंदावन ने जानकारी न होने की बात कही तो जम्मू ने गाली-गलौज शुरु कर दी। इसी बीच भूरा साहू भी मौके पर पहुंच गया और जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो जम्मू कुशवाहा ने अपने परिवार के गोविंद, नंदू, राजाराम, गुल्ली और बृजलाल के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरु कर दी। मारपीट में भूरा साहू, उसके पिता वृंदावन साहू और उसकी पत्नी रामदेवी साहू को चोटें आई हैं। घटना के बाद तीनों घायल थाने पहुंचे जहां शिकायत करने के बाद तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहां पुलिस ने शिकायत लेकर घटना की जांच शुरु कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here