Home डेली न्यूज़ भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जनजातीय अध्ययन को समृद्ध करने एमसीबीयू उठा रहा...

भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जनजातीय अध्ययन को समृद्ध करने एमसीबीयू उठा रहा प्रभावी कदम

36
0
Jeevan Ayurveda

बैठक में हर विभाग ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित सेमिनार कराने का लिया निर्णय

छतरपुर। राज भवन एवं राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार महाराजा छत्रसाल भारतीय ज्ञान परंपरा तथा जनजातीय अध्ययन को समृद्ध करने के लिए व्यापक और प्रभावी कदम उठा रहा है। प्रो. शुभा तिवारी, कुलपति की ओर से विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक विभागों के विभागाध्यक्षों को त्वरित कार्य के लिए एक दृष्टिपत्र भेजा है। मध्य प्रदेश शासन ने महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को शिक्षा और आध्यात्म पर प्रमाणित लेखन करके सामग्री उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में डॉ. ममता बाजपेयी, के संयोजकत्व में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत शिक्षा में अध्यात्म विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन एमसीबीयू में दिनांक 01 एवं 02 अप्रैल 2024 को किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कुलपति प्रो शुभा तिवारी ने भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित एक समिति गठित कर एक बैठक 29 फरवरी 24 को आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभी विषयों के विभागाध्यक्षों ने अपने अपने विभाग में भारतीय ज्ञान परंपरा को विरासत को अपने विषय से जोड़ कर सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया था।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here