Home डेली न्यूज़ शिविर लगाकर टैक्स प्रकरणों का किया गया निराकरण

शिविर लगाकर टैक्स प्रकरणों का किया गया निराकरण

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार को नगर पालिका परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से शिविर लगाकर टैक्स संबंधी विभिन्न प्रकरणों और योजनाओं के आवेदनों का निराकरण किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह शिविर शाम 5 बजे तक चला। नगर पालिका के कर्मचारी दयाराम कुशवाहा ने बताया कि शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया है। इसके अलावा संपत्ति कर, जल कर आदि के प्रकरणों का निराकरण करते हुए टैक्स भी जमा कराया गया। श्री कुशवाहा के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक संपत्ति कर के कुल 17 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका था और 55 हजार 45 रुपए टैक्स राशि जमा कराई गई। इसी तरह जल कर के प्रकरणों का निराकरण कर 14 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here