Home डेली न्यूज़ पहले चुराई ईंट और अब चोरी की जा रही बालू

पहले चुराई ईंट और अब चोरी की जा रही बालू

28
0
Jeevan Ayurveda

रंगे हाथों पकड़े जाने पर चोर ने दी धमकी, हुई शिकायत

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मौराहा से ईंट और बालू चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक जब उसने चोरों को रंगे हाथों पकड़ा तो उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित युवक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की है।मौराहा निवासी मोहन अहिरवार ने बताया कि उसके खेत में ईंट का भट्टा लगा था, जिसमें से 12 जनवरी को कुछ ईंटें चोरी हो गई थीं। इसके बाद दो दिन पहले एक बार फिर ईंटों की चोरी हुई। शनिवार की सुबह जब मोहन अपने खेत पर पहुंचा तो उसने देखा कि गांव का अखिलेश यादव अपने ट्रैक्टर में उसकी रेत भर रहा था। जब मोहन से उसने ईंटों के बारे में पूछा तो उसने ईंटें और बालू लेने की बात स्वीकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। मोहन के मुताबिक अखिलेश ने लगभग 50 हजार रुपए कीमत की ईंट और बालू उसके खेत से अब तक चोरी की है। सिविल लाइन थाने में शिकायत कर मोहन ने कार्यवाही की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here