
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की ताज कॉलोनी के एक सूने घर को निशाना बनाकर बीती रात अज्ञात चोरों लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जब गृहस्वामी वापिस लौटा तब उसे चोरी की जानकारी लगी और उसने पूलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद विवेचना शुरु कर दी है।ताज कॉलोनी निवासी रमजानी खान ने बताया कि बीती शाम करीब 8 बजे वह अपने घर पर ताला लगाकर गढ़ीमलहरा एक शादी सामरोह में गया था। लगभग दो घंटे बाद जब वह वापिस लौटा तो उसे घर के अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर उसे ज्ञात हुआ कि अज्ञात चोर घर में रखी 86 हजार की नगदी के अलावा साढ़े 5 तोला सोने और 10 तोला चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। रमजानी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। रमजानी के अनुसार चोर बगल की छत से घर में दाखिल हुए थे। घर की छत पर ताले तोडऩे वाले औजार भी मिले हैं। रमजानी ने बताया कि उसके मोहल्ले में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, उसे संदेह है कि इन्हीं अराजक तत्वों ने उसके घर में चोरी की है।








