
महिलाओं में बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए डिलीट स्ट्रेस क्रिएट हैप्पीनेस विषय पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
छतरपुर। जिस तरह एक-एक कोशिका मिलकर जीवन का निर्माण करती है, वैसे ही प्रत्येक परिवार की छोटी-छोटी इकाइयां मिलकर समाज का निर्माण करती हैं। सभी इकाइयों की ऊर्जा का स्रोत और सम्पूर्ण परिवार की केंद्र बिंदु नारी होती है। इसलिए महिलाओं का खुशहाल होना बहुत आवश्यक है क्योंकि हमारी खुशी ही घर के वातावरण को खुशहाल करती है। इसीलिए हमें अपने जीवन से तनाव को डिलीट करना है और खुशी को अपनाना है क्योंकि हमारी खुशी ही खुशहाल वातावरण का और खुशहाल परिवार निर्माण करेगी।उक्त उद्गार पेप्टेक टाउन स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर ब्रह्माकुमारीज के महिला प्रभाग द्वारा महिलाओं में बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए डिलीट स्ट्रेस क्रिएट हैप्पीनेस विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विश्वनाथ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रमा ने व्यक्त किये।इस कार्यक्रम में पेप्टिक टाउन की महिलाओं ने भाग लिया और आपस में खुश रहने के उपायों और हमारी खुशी किन-किन कारणों से गायब होती है इस पर आपस में वर्कशॉप की। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया से पधारी बीके अनन्या ने मेडिटेशन के माध्यम से तनाव को दूर करने के उपाय बताएं और साथ ही कॉमेंट्री के माध्यम से मेडिटेशन भी करवाया। अंत में बीके प्रीति एवं बी के रीमा बहन ने तनाव मुक्त रहने की प्रेरणाये सुनाई और उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया।









