Home डेली न्यूज़ शराबी युवक ने पत्नी के सिर में मारी ईंट, इलाज जारी

शराबी युवक ने पत्नी के सिर में मारी ईंट, इलाज जारी

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ढड़ारी में एक शराबी युवक द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। पीडि़त महिला चंदा अहिरवार ने बताया कि कुछ समय पहले उसके परिवार का बंटवारा हुआ था। बंटवारे में जो जमीन उसके पति रवि अहिरवार को मिली थी, उसे बेचकर रवि द्वारा आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते आ रहा है। चंदा के मुताबिक बीते रोज सुबह के वक्त वह अपने बच्चों के लिए नाश्ता बना रही थी तभी रवि ने ईंट उसके सिर में मार दी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। चंदा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। चंदा अहिरवार के मुताबिक इससे पहले भी रवि उसके साथ कई बार गंभीर मारपीट कर चुका है। उसकी प्रताडऩा से तंग आकर चंदा अपने मायके में रहने लगी थी लेकिन रवि माफी मांगकर उसे वापिस ले आया और इसके बाद फिर से मारपीट की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here