Home डेली न्यूज़ नौकरी छोड़कर पेड़ों के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे दीपक कुमार

नौकरी छोड़कर पेड़ों के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे दीपक कुमार

64
0
Jeevan Ayurveda

बक्स्वाहा के जंगलों का भ्रमण कर दिया संदेश
बक्सवाहा। व्यापक स्तर पर पेड़ों की हो रही इस कटाई से व्यथित होकर उड़ीसा के 23 वर्षीय दीपक कुमार  सेव-ट्री भारत- यात्रा पर निकले हंै। दीपक टाटा की प्लास्टिक डिविजन में जूनियर इंजीनियर के पद पर काम करते थे। वे पहले से ही प्रकृति प्रेमी थे हसदेव जंगल की कटाई से व्यथित होकर उन्होंने दिसंबर 2023 में अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया और पेड़ बचाओ की अवेयरनेस फैलाने के लिए पूरे देश की पैदल यात्रा उड़ीसा से ही शुरू कर दी थी।
करीब 5 महीने की यात्रा के बाद वे बक्सवाहा के जंगल पहुंचे। वे कहते हंै कि बक्सवाहा के जंगलों से पैदल चलते हुए उन्होंने महसूस किया कि यहां काफी जंगल होने के बावजूद भी तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। दीपक बोले बक्सवाहा का जंगल भी तापमान को कम नहीं कर पा रहा है और यदि यह जंगल कट जायेंगे तो तापमान बेहिसाब बढ़ जाएगा। दीपक का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ठीक नहीं है यह मानव का अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है और मानव त्रासदी का कारण बनेगा। वे कहते है कि 1 पेड़ काटने की जगह सरकार 4 पेड़ लगाने की बात करती है लेकिन जब तक यह पेड़ बड़े होते हैं तब तक तो चार लाख पेड़ कट चुके होंगे।
बीज खरीद कर बांटते हैं और लेते है वचन
दीपक अपने पैसों से बीज खरीदते है और लोगों को मुफ्त देकर वचन लेते है कि वे एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करेंगे। दीपक की यह यात्रा आने वाले तीन साल और चलेगी। वे पूरे भारत का भ्रमण कर लोगों को इस मुहिम से जोडऩा चाहते है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here