Home डेली न्यूज़ राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में भारत पर्व का हुआ आयोजन

राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में भारत पर्व का हुआ आयोजन

34
0
Jeevan Ayurveda

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी
छतरपुर। छतरपुर शहर के ऑडिटोरियम में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी का राज्यमंत्री श्री अहिरवार द्वारा फीता काटकर शुभारंभ कर अवलोकन किया। गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व लोकतंत्र का लोक उत्सव का शुभारंभ दीपप्रज्जवल के साथ किया गया। इस दौरान विधायक श्रीमती ललिता यादव, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसपी अमित सांघी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम नम: शिवाय अरजरिया, एसडीएम बलबीर रमन, तहसीलदार रंजना यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं आमलोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या के आयोजन में पारम्परिक रूप से लोक रूचि के गायन जिसमें लोक भक्ति, आजादी के तराने, वादन और नर्तन की शानदार प्रस्तुतियां दी गई

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here