
छतरपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भाजयुमो द्वारा जिले की समस्त विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्वबोधन हुआ। उक्त कार्यक्रम महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्विद्यालय एवं श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद वीरेंद्र खटीक एवं सदर विधायक ललिता यादव मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी तिवारी ने किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अथितियो द्वारा नव मतदाताओं से संवाद कर प्रधानमंत्री की जन हितेषी योजनाओं से अवगत कराया एवं मतदान अवश्य करने की अपील की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल जैन, बिक्की तोमर, जगदम्बा पटेल, दीपक शिवहरे, अमन शुक्ला, ऋषि नायक, रवि, भूपेंद्र पटेल, उमेश यादव, दिवाकर ताम्रकार सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








