Home डेली न्यूज़ पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के ग्राम डूडा में शराब बंदी, शराब पी तो...

पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के ग्राम डूडा में शराब बंदी, शराब पी तो चुकानी होगी कीमत

45
0
Jeevan Ayurveda

Ad


ग्राम पंचायत डूडा में एकमत होकर लिया नशामुक्ति का संकल्प, शराब पीकर घूमेगा उस पर 11,000 का जुर्माना व शराब बनाने व बेचने पर 21,000 रुपये का जुर्माना

टीकमगढ़।मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के ग्राम डूडा में ग्रामीणजनों ने एकमत होकर नशामुक्ति का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत डूडा में शराबबंदी यहां शराव पीने वाले पर प्रतिवंद लगाया गया है । टीकमगढ़ जिले के गांव डूडा में सर्व समाज की पंचायत ने शराब पीने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। ग्राम डूडा मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का गांव है। उमा भारती खुद लंबे समय से शराबबंदी को लेकर मुहिम चला रही हैं। दरअसल, टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर उमा भारती का गांव डूडा है, जहां सर्व समाज की पंचायत ने गांव में शराब पीने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक हरि सिंह लोधी ने बताया कि गांव के मंदिर में पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए थे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर, कोई शराब पीकर गांव में घूमेगा तो उस पर 11,000 का जुर्माना और शराब बनाने व बेचने पर 21,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह फैसला सर्व समाज की पंचायत में लिया गया था। रोजगार सहायक हरि सिंह लोधी ने कहा कि गांव में कई लोग शराब पीते थे, जिससे उनके परिवार तबाह हो गए, वे और पत्नियों के साथ मारपीट करते थे। ऐसे में शराबबंदी को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा शराबबंदी का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते अब उनकी ग्राम पंचायत भी उनके पदचिह्नों पर चल रही है।
पंचायत का फरवान व्यक्ति पर लगाया गया 11,000 का जुर्माना
ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक हरी सिंह लोधी ने बताया कि सोमवार को गांव का एक व्यक्ति शराब पीकर घूम रहा था। ऐसे में एक दिन बाद पुनः पंचायत बुलाई गई, जिसमें शराब पीकर घूम रहे व्यक्ति सेवालाल पर 11,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि शराब बेचने और पीने पर जुर्माने की जो राशि मिलेगी, उसे ग्राम पंचायत की सफाई अभियान और मंदिर के विकास में खर्च किया जाएगा। ग्राम पंचायत से लगे हुए पड़ोसी ग्राम से अवैध शराब बिकने के लिए आती थी, जो अब पूर्णतः बंद हो चुकी है। इसके साथ ही परिजनों में भी खुशी है, महिलाएं प्रसन्न हैं कि उनके पतियों को शराब पीने को नहीं मिलेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here